फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शौचालय निर्माण में लापरवाही बरत रहे प्रधान व सेक्रेटरी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत बन रहे शौचालयों के निर्माण, फोटो अपलोड व एमआईएस फीडिंग में प्रधान व सचिव लापरवाही बरत रहे है। रविवार को जिला समन्वयक विनोद श्रीवास्तव व बीसी विजय प्रताप सिंह ने विकास खंड छानबे के भटेवरा, रायपुर में बन रहे शौचालयों का स्थलीय निरीक्षण किया। भटेवरा गांव में 76 के सापेक्ष महज 41 शौचालय निर्मित मिले। जिसमें से महज चार शौचालयों का ही फोटो अपलोड किया गया था। ग्राम पंचायत में शिवपुर और गोपालपुर में खुले में शौच मुक्त होने के बाद शत प्रतिशत फोटो अपलोड नही कराया गया है। गांव में जाने पर सहयोग नही किया जाता है। इसके पूर्व जिलाधिकारी और डीपीआरओ द्वारा कारण बताओ नोटिस जारी करने के बाद भी अभी तक जवाब नहीं दिया गया है। जिसके चलते प्रधान पद से हटाने की संस्तुति जिला समन्वयक किया है।
छानके के ग्राम पंचायत रायपुर में 50 शौचालयों के सापेक्ष महज 36 शौचालयों का निर्माण हुआ मिला। परंतु किसी भी शौचालय का फोटो अपलोड नही कराया गया था। भटेवरा में एक अपात्र व्यक्ति का दो शौचायल बना दिया गया है। जिस पर जिला समन्वयक ने कड़ी नाराजगी जताया। उन्होंने दोनों शौचालयों की धनराशि को वापस कराकर पात्र व्यक्ति के घर शौचालय बनवाने का निर्देश दिया। दोनों गांव के प्रधानों और सचिवों को तीन दिन में फोटो अपलोड कराने का निर्देश दिया। फोटो अपलोड नहीं होने पर विभागीय कार्रवाई की चेतावनी दी। इसी प्रकार ग्राम पंचायत विरौरा में 76 शौचालयों की धनराशि जारी होने के बाद भी महज 26 शौचालयों का एमआईएस कराया गया है, लेकिन शौचालय नहीं बने है। संबंधित प्रधान को कारण बताओ नोटिस जारी किया है। एक सप्ताह में स्पष्टीकरण का जवाब नहीं देने पर कार्रवाई की चेतावनी दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इनसेट
लापरवाही पर तीन बीसी व कंप्यूटर आपरेटर की सेवा समाप्त
मिर्जापुर। स्वच्छ भारत मिशन के तहत शौचालयों की फोटो अपलोड और एमआईएस फीडिंग सहित अपेक्षित सहयोग नही करने पर जिलाधिकारी विमल कुमार दूबे ने कार्रवाई की है। जिलाधिकारी ने लापरवाही पर सीखड़, लालगंज और छानबे के खंड प्रेरक और सीखड़ के कंप्यूटर आपरेटर की सेवा समाप्त कर दिया गया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें