फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राम और भरत मिलन पर दर्शकों के छलके आंसू

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
चेतगंज। विकास खंड कोन क्षेत्र के चेतगंज बाजार का प्रसिद्ध श्री राम भारत मिलाप शनिवार को सकुशल संपन्न हुआ। चील्ह-गोपीगंज रोड पर गोबरहां गांव के शिव मंदिर से पुलिस चौकी चेतगंज तक दोनों पटरियों को राड व झालरों से सजाया गया था। मनोरंजन के लिए जगह जगह डांस व आर्केस्ट्रा का आयोजन किया गया था।
विज्ञापन

राम और भरत के मिलन को देखकर दर्शकों के आंसू छलक आए। भरत मिलाप देखने के लिए उमड़ी भीड़ को संभालने के लिए पुलिस बल तैनात रही।
भरत मिलाप में मिर्जापुर, भदोही, विंध्याचल व स्थानीय दुकानदारों ने शाम से ही अपनी दुकानें सजा रखी थी। मेले में आए महिलाओं व बच्चों ने चाट व फुल्की का लुत्फ उठाया। बच्चों ने झूले का आनंद लिया तथा खिलौने की खरीदारी भी की। मेले में बढ़ते भीड़ को संभालने के लिए पुलिस ने चील्ह गोपीगंज मार्ग पर बड़े वाहनों को बंद कर वाहनों का रूट डायवर्जन कर दिया था। चील्ह थाना प्रभारी संतोष कुमार सिंह व चौकी इंचार्ज चेतगंज राकेश कुमार वर्मा ने बड़ी संख्या में पुलिस व पीएसी बल को लेकर पूरी रात चक्रमण करते रहे। भोर में चार बजे के लगभग दो दर्जन आकर्षक झांकिया डीजे व बैंड बाजे की धुन पर निकलना शुरू हुआ। झांकी गोबरहा शिव मंदिर से प्रस्थान कर चेतगंज बाजार पहुंचकर श्रीराम व भरत का मिलन हुआ, जिसे देखकर लोगों की आंखे नम हो गई। दर्शकों के जय श्रीराम के जयघोष से मेला क्षेत्र गुंजायमान हो गया। तत्पश्चात झांकिया महंगीपुर, पखवैया, अनुरुद्धपुर, पूरब पट्टी होते हुए पुन: चेतगंज पुलिस चौकी के पास आकर समाप्त हुई। झांकियों में रावण द्वारा काल को रोकना, त्रिदेवों द्वारा गणेश पूजा, कार्तिकेय द्वारा शिव पूजा, गरुण पर सवार त्रिदेव, राम दरबार आदि नयनाभिराम झांकियां शामिल रही। इस दौरान कमेटी के अध्यक्ष लाखन सिंह, डा. पवन सिंह, अमित सिंह, प्रमोद सिंह, राजेश गुप्ता, लाल चंद्र अग्रहरि, खुशियाल यादव, ईश्वर चंद्र यादव, श्याम लाल, मुकुट धारी मिश्र, उमा शंकर चौबे आदि मोजूद रहे। मुख्य अतिथि के रूप में भाजपा नेता मनोज श्रीवास्तव, राम चन्द्र शुक्ल व महेश तिवारी रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें