जमालपुर। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर शुक्रवार को भाजपा नेता और समर्थकों ने हंगामा किया। मामला उस वक्त बिगड़ा जब भाजपा मंडल जमालपुर के महामंत्री की माता लक्ष्मी देवी की तबीयत खराब होने पर स्वास्थ्य केंद्र ले आए। उनके बदन में लगी गंदगी को साफ करने के लिए कोई कर्मचारी नहीं आया तो उन्होंने हंगामा करना शुरू कर दिया दिया। बाद में उन्होंने एक महिला बुला कर सफाई कराई।
हंगामा करने वालों का कहना था कि केंद्र पर पिछले दो वर्षों से स्वीपर की नियुक्ति नहीं है। स्वीपर न रहने से अस्पताल के भीतर एवं बाहर गंदगी का अंबार लगा हुआ है। स्वीपर न रहने से वार्ड एवं बेड की सफाई भी नहीं कराई जाती है। केंद्र पर एक्सरे की मशीन भी नहीं है जबकि कर्मचारी की नियुक्ति की गई है। एक्सरे कराने के लिए लोगों को रामनगर एवं वाराणसी मजबूरन जाना पड़ता है। भाजपा के मंडल महामंत्री छोटेलाल त्रिपाठी ने बताया कि केंद्र एवं राज्य सरकार के स्वच्छता अभियान को स्वास्थ्य केंद्र पर ठेंगा दिखाया जा रहा है वही सीएचसी प्रभारी डा. राजन सिंह ने बताया कि नेता जी की मां ने शौच कर दिया था ।वह स्वीपर बुलाने की मांग कर रहे थे हमारे यहां कोई स्वीपर नही है इसी बात को लेकर वह कहने लगे शिकायत करूंगा। प्रदर्शन करने वालों में गौरव त्रिपाठी, कमलेश मौर्य, राजू विश्वकर्मा, दीपकुमार विश्वकर्मा,सुनील कुमार सतीश कुमार सहित अन्य लोग शामिल रहे ।