मिर्जापुर। बथुआ स्थित 101 यूपी बटालियन में संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण शिविर चल रहा है। प्रशिक्षण के चौथे दिन कैडेट्स ने अत्याधुनिक हथियार चलाना सीखा। साथ ही मैप रिडिंग व बैटल का भी प्रशिक्षण दिया गया, जिससे आवश्यकता पड़ने पर देश सेवा कर सकें। संभागीय परिवहन अधिकारी ओम प्रकाश सिंह ने कैडेट्स को यातायात नियमों की जानकारी दी। उन्होंने कहा कि सड़क पर चलते समय सदैव नियमों का पालन करें।
एनसीसी कैडेट्स ने संयुक्त वार्षिक प्रशिक्षण के दौरान कैंप कमांडेंट कर्नल एसके वर्मा ने चौथे दिन भी एनसीसी कैडेट्स का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कैडेट्स को चरित्र निर्माण, समय का सदुपयोग, कठिन परिश्रम के द्वारा लक्ष्य प्राप्त करने को प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि नैतिकता और परिश्रम ही सफलता की कुंजी है। डिप्टी कमांडेंट ले. कर्नल मुफ्ती मसूद अहमद ने आर्ट आफ लिविंग के बारे में जानकारी दिया। कैप्टन अंजनी कुमार सिंह ने कैडेट्स को आत्म निर्भर बनने को प्रेरित किया। कैप्टन घनश्याम सिंह ने एनसीसी के संगठन के उद्देश्य एवं उसके फायदे के बारे में विस्तार से बताया। प्रशिक्षण के दौरान कैडेट्स को ड्रिल, मैप रीडिंग, फायरिंग आदि का प्रशिक्षण दिया जाएगा। शाम को खेलकूद का आयोजन किया गया। कैंप में कैप्टन एके पांडेय, लेफ्टिनेंट मकरंद जायसवाल, लेफ्टिनेंट प्रमोद कुमार ने कैड्टस को प्रशिक्षण दिया। प्रशिक्षण के दौरान डीपी सिंह, अमित सिंह, सूबेदार मेजर शिवराम सिंह, सिकंदर सिंह, डीवी रावल, हिम्मत सिंह, डीके दूबे, आमोद शर्मा, संतोष गुप्ता, दयानंद, जैनेंद्र कुमार, कमलेश, प्रकाश, विनय आदि मौजूद रहे।