फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विन्ध्य क्षेत्र में रामनाम की गूंज

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विंध्याचल में एक ऐसा बैंक है, जहां पैसा रुपया नहीं राम नाम रूपी धन जमा होता है। मां विंध्यवासिनी धाम में पिछले चार वर्षों से बैंक संचालित किया जा रहा है। बैंक में राम लेखन का कार्य किया जाता है। चार वर्ष पूर्व राम प्रेमियों द्वारा श्रीराम बैंक की स्थापना की गई थी। जिसमें देश के कई प्रांतों से अरने वाले श्रद्धालु बैंक से पुस्तक प्राप्त कर राम नाम लिख कर जमा करते हैं। वर्तमान में 21 करोड़ रामनाम लिखी हुई पुस्तकें बैंक में जमा हैं।
विज्ञापन

प्रभु श्री राम सेवा समिति विंध्याचल राम बैंक का उद्देश्य है कि राम का नाम मनुष्य के जीवन को प्रकाशमान कर देगा राम नाम अपने आप में महामंत्र है इस मंत्र को जन जन तक पहुंचाने का कार्य समित के द्वारा चार वर्षों से निरंतर विंध्य क्षेत्र में किया जा रहा है एक पुस्तक में 11 हजार रामनाम लिखने की व्यवस्था की गई है। पुस्तक निशुल्क वितरित की जाती है। लिखने के बाद संबंधित कार्यालय या समिति से संबंधित किसी भी व्यक्ति के पास लिखी हुई पुस्तक जमा कर दिया जाता है और नई पुस्तक ली जाती है। इसके लिए विद्वत पासबुक की व्यवस्था की गई है। रजिस्टर में खाताधारकों का नाम अंकित किया जाता है और उन्हें पासबुक भी दिया जाता है। कुछ लोगों को जिनकी इच्छा होती है उनसे सहयोग रूपी पुस्तक छपवा कर समिति द्वारा लिया जाता है और निशुल्क वितरण किया जाता है इस कार्य में लगे हुए सदस्यों द्वारा विंध्याचल में लगने वाले शारदीय नवरात्र व्रत चैत्र नवरात्र मेले में दर्शनार्थियों के बीच निशुल्क पुस्तक वितरण किया जाता है, जिसमें राम नाम लिखकर भक्त डाक द्वारा पुस्तक पर अंकित पते पर भेज देते हैं। समिति के संस्थापक महेंद्र पांडे ने बताया कि अधिक से अधिक राम रूपी नाम को जमा करा कर किसी स्थान पर रखा जाएगा जहां भक्तों के द्वारा सह सम्मान पूजन किया जाएगा पुस्तक निशुल्क प्राप्त करने के लिए मोबाइल नंबर सभी सदस्यों के दिए गए हैं। इस कार्य में राकेश शुक्ला, शिवराम शर्मा, मोहित मिश्रा संतोष गोयल, अभय पुरवार, रामलाल साहनी, वीरेंद्र कुमार पांडे, भूपत मिश्रा ,हेमंत शुक्ला, राजाराम यादव निरंतर लगे हैं कंतित विंध्याचल में भी रामनामी बैंक की शाखा है जहां सारी पुस्तकें जमा होती हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें