फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भक्तर रस में डूबते उतराते रहे श्रोता

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मिर्जापुर। शहर के बसनही बाजार में शीतला देवी बड़ी माता का शनिवार की रात में वार्षिक शृंगार किया गया। इस दौरान भव्य देवी जागरण का भी आयोजन किया गया। रात नौ बजे से भोर तीन बजे तक गीत संगीत का दौर चला तो श्रोता खुद को वहां से हटा नहीं सके। कलाकारों ने एक से बढ़ कर एक भजन प्रस्तुत किया। इलाहाबाद से आई राधाकृष्ण और शंकर पार्वती तथा हनुमान जी की झांकी आकर्षण का केंद्र रही।
विज्ञापन

गीत संगीत के कार्यक्रम का शुभारंभ लोकगीत और भजन गायक मंटू मिश्रा ने किया। उन्होंने क्या से कया मइया मुझको बनाया तूने, अपने आंचल में मुझको गवाया तूने सुना कर श्रोताओं को गदगद कर दिया। उन्होंने ममतामयी दरबार बा शेरावाली का सुनाया। बनारस की प्रियंका पांडेय ने शेर पर सवार हो कर आजा शेरा वालिये सुनाया। इलाहाबाद के लवकुश तिवारी ने तेरे दरबार में खुशी मिलती है सुना कर लोगों को आनंदित किया। आर्गन पर मुन्ना प्रेमी, ढोलक पर सतीश सिंह, पैड पर मास्टर बबलू, बैंजों पर रवि नाहर ने कुशल संगत किया। देर रात तक कलाकारों के गीत को सुन कर लोग मां का जयकारा लगाते रहे। इस अवसर पर पप्पू पंडा ने कलाकारों को मां की चुनरी प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें