फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रक और पिकअप से 50 मवेशी बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। बामी संपर्क मार्ग पर मध्य प्रदेश से आ रहे एक ट्रक और पिकअप से पुलिस ने शनिवार को भोर में 50 मवेशी बरामद किए। वहीं, तस्कर अंधेरे का फायदा उठाकर मौके से भाग गए। पुलिस ने दोनों वाहनों को जब्त कर मुकदमा दर्ज कर लिया। वहीं, मवेशियों को आश्रय केंद्र भेज दिया।
विज्ञापन

थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह, लहंगपुर चौकी प्रभारी विजय कुमार राय शनिवार को भोर में मिर्जापुर-रीवा हाईवे पर गश्त कर रहे थे। इसी दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि मध्य प्रदेश की ओर से एक ट्रक और पिकअप में मवेशी लेकर तस्कर जाने वाले हैं। इसके बाद पुलिस टीम ने घेराबंदी कर दी। बामी संपर्क मार्ग पर जब पुलिस ने वाहनों को रुकने का इशारा किया तो तस्कर तेज गति से भागने लगे। आगे गाड़ी रोककर तस्कर भाग गए। पुलिस ने दोनों वाहनों से 50 मवेशी बरामद किए। थानाध्यक्ष संजय कुमार सिंह ने बताया कि बरामद मवेशियों को आश्रय केंद्र भेज दिया गया है। साथ ही मुकदमा दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें