फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घर के बरामदे में 5 फीट लंबा मगरमच्छ देख पैरों तले खिसक गई जमीन, ग्रामीणों में दहशत का माहौल

Sat, 15 Mar 2025 10:47 PM IST
प्रगति चंद अमर उजाला नेटवर्क, मिर्जापुर।

सार

Mirzapur Latest News: मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेदौली में अचानकर घर के बरामदे में मगरमच्छ देख परिवार वाले हैरान रह गए। 
विज्ञापन
मगरमच्छ और मौके पर मौजूद लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

मिर्जापुर जिले के मड़िहान थाना क्षेत्र के ग्राम सभा बेदौली में शनिवार की रात में घर के बाहर बरामदे में पांच फीट का मगरमच्छ देखकर घर में दहशत मच गई। मगरमच्छ को देखने के लिए लोगों की भीड़ जुट गई। 

विज्ञापन


ये है मामला
बैदौली निवासी कल्लू प्रसाद मौर्य (केपी मास्टर) अपने घर में से खाना खाकर बाहर बरामदे में जैसे ही निकले, सामने मगरमच्छ देखकर सन्न रह गए। लोगों में दहशत फैल गई। वहीं लोगों की आवाज सुनकर भारी संख्या में ग्रामीण इकट्ठा हो गए। 

ग्रामीणों को देखते ही मगरमच्छ सामने गेहूं के खेत में भाग गया। ग्रामीणों ने पकड़ने का बहुत प्रयास किया, लेकिन मगरमच्छ उनके हाथ नहीं आया। इसकी सूचना वन विभाग को दी गई, लेकिन काशी देर तक वन विभाग की टीम वहां नहीं पहुंची। ग्रामीणों में दहशत का माहौल रहा। लोगों का कहना है कि मगरमच्छ नहीं पकड़ा गया तो कोई खतरा भी कर सकता है।  

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें