शहरनामा की फोटो---अकोढ़ी में आयोजित चौपाल में समस्या सुनते ग्रामीण।-संवाद।
- फोटो : अमर उजाला
-ग्राम चौपाल में गूंजा पेयजल, आवास और वीबी जी राम जी के भुगतान का छाया रहा मुद्दा
मिर्जापुर। जिले के विभिन्न विकास खंडों में शुक्रवार को आयोजित ग्राम चौपालों में ग्रामीणों ने हर घर नल योजना से पानी न मिलने, आवास, शौचालय, पेंशन और मनरेगा मजदूरी भुगतान की समस्याएं उठाईं। अधिकारियों ने शिकायतें सुनकर शीघ्र समाधान का भरोसा दिलाया। 12 ब्लॉक के 24 ग्राम पंचायत को मिलाकर 46 मामले आए। इसमें 44 का मौके पर ही निस्तारण किया गया। जिला विकास अधिकारी राजीव कुमार शर्मा ने ये जानकारी दी।
जिगना: क्षेत्र की ग्राम पंचायत अकोढ़ी में जिला पंचायत राज अधिकारी संतोष कुमार श्रीवास्तव ने चौपाल में ग्रामीणों की समस्याएं सुनीं। ग्रामीणों ने हर घर नल योजना से जलापूर्ति न होने और मजदूरी भुगतान में देरी की शिकायत की। इसके अलावा बिहसड़ा कला, सिटी ब्लाक के परवा राजधर, अनंतराम पट्टी, हलिया ब्लाक के सोनगढ़ा और थोथा में ग्राम विकास अधिकारी चंद्र प्रकाश श्रीवास्तव की अध्यक्षता में ग्रामीणों की शिकायत सुनीं। ग्रामीणों ने पेयजल, आवास, शौचालय, राशन और पेंशन से जुड़ी समस्याएं अधिकारियों के सामने रखीं। अधिकारियों ने शासन की योजनाओं की जानकारी देते हुए समस्याओं के निस्तारण का आश्वासन दिया।