अहरौरा। बालू लदे ट्रक को खाली करने के लिए खलासी रविवार की शाम ट्रक के केबिन पर चढ़ा था । इस दौरान ऊपर से गुजरे हाईटेंशन तार की चपेट में आकर झुलस गया। ट्रक चालक ने उसे सीएचसी लाया।
सोनभद्र से बालू लादकर एक ट्रक महुली गांव में स्थित एक बिल्डिंग मैटीरियल की दुकान पर रविवार की शाम 4 बजे पहुंचा। मजदूर ट्रक का तिरपाल हटा रहे थे कि नौगढ़ के मझिगावा गांव निवासी खलास राधेश्याम (22) केबिन पर चढ़ गया और हाईटेंशन तार की चपेट में आ गया।