फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वालीवाल में पटेहराकला व कबड्डी में शिवखरी सोनभद्र प्रथम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। राजगढ़ ब्लाक के पचोखरा गांव स्थित शांति निकेतन इंटर कालेज में हीरो मोटो कार्प व खेल क्रांति अभियान के संयुक्त तत्वावधान में वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता का रविवार को समापन हो गया।
विज्ञापन

वॉलीबाल, कबड्डी, बैडमिंटन व एथलेटिक्स की प्रतियोगिताएं हुईं। प्रतियोगिता का शुभारंभ मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने किया। इस दौरान बालक संवर्ग के पांच हजार मीटर दौड़ में धनंजय यादव प्रथम, अमन यादव द्वितीय व शशिकांत यादव तृतीय स्थान पर रहे। बालिका संवर्ग के तीन हजार मीटर दौड़ में गुंजा मौर्या प्रथम व कौशल भारती ने द्वितीय स्थान प्राप्त किया। वॉलीबाल के बालक वर्ग में पटेहराकला ने राबर्ट्सगंज स्टेडियम को 2-0 से हराया। वॉलीबाल बालिका में राजदीप महिला महाविद्यालय कैलहट की टीम विजेता व तथागत आईटीआई की टीम उपविजेता रही। कबड्डी बालक में शिवखरी सोनभद्र की टीम ने मधुपुर की टीम को 25-4 से पराजित किया। बालिका कबड्डी में राजदीप महिला महाविद्यालय की टीम प्रथम, तथागत आईटीआई की टीम द्वितीय व खेल क्रांति अभियान की टीम तृतीय स्थान पर रही। बैडमिंटन बालक व बालिका में भी खिलाड़ियों ने प्रतिभाग किया। उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कृत कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम का संचालन अनिल सिंह ग्रीन गुरू ने किया। इस दौरान रामनारायन सिंह, भोलानाथ सिंह, कृष्णचंद्र सिंह, राधेश्याम सिंह, कृष्ण मोहन, केशवदास सिंह, रामललित सिंह, अजय प्रजापति, रघुबर प्रसाद मौर्य, गुप्तेश सिंह, अशोक कुमार, कड़ेकांत दुबे, रमेश सिंह, गप्पू यादव, सलीम, राघवेंद्र चौहान सहित काफी संख्या में दर्शक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें