फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुले में शौच की सोच बदलें

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। विकास खंड छानबे के ग्राम पंचायत बघेड़ा कला स्थित प्राथमिक विद्यालय दुबहा में बुधवार स्वच्छता संगोष्ठी व सफाई अभियान चलाया गया। इस अवसर पर वक्ताओं में मुख्य अतिथि के रुप में छानबे विधायक राहुल प्रकाश कोल मौजूद रहे। इस अवसर पर जादूगर बीपी शर्मा ने जादू व संगीत के माध्यम से लोगों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

छानबे विधायक ने कहा कि गांधी जी ने स्वच्छ भारत की परिकल्पना की थी। आजादी के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी इसे पूरा कर रहे हैं। विधायक ने लोगों को खुले में शौच न करने की सलाह दी । विशिष्ट अतिथि ग्राम प्रधान संगठन के जिलाध्यक्ष अखिलेश सिंह ने कहा कि स्वच्छता के लिए सोच बदलनी होगी और खुले में शौच बंद करना पडे़गा तभी हमें रोगों से मुक्ति मिलेगी। अध्यक्षता कर रहे ब्लाक प्रमुख प्रतिनिधि त्रिभुवन मौर्य ने कहा कि स्वच्छ भारत बनाने में गांव के प्रत्येक नागरिकों के बिना सहयोग के मुकाम हासिल नहीं किया जा सकता। एडीओ पंचायत विनोद कुमार गौड़ ने स्वच्छता के प्रति विस्तार से लोगों को जानकारी प्रदान कर जागरूक किया। ग्राम प्रधान विजय पांडेय व ग्राम पंचायत अधिकारी श्रीकृष्ण उपाध्याय ने बताया कि आवंटित 454 शौचालयों में 440 पूर्ण कर दिए गए तथा 14 पर तेजी से कार्य चल रहे हैं। इस मौके पर ग्राम प्रधान राकेश पांडेय, सुरेश दुबे, गोवर्धन सिंह पटेल, नागेंद्र सिंह, धीरज दुबे, संग्राम बिंद, पन्ना लाल पटेल, धनेश्वर सेठ, मुरलीधर तिवारी, टीए जयप्रकाश तिवारी, अनिल पांडेय, बीसी मनीष कुमार, खंड प्रेरक विजय प्रताप सिंह, बीडीसी विजय चौरसिया, प्रदीप पांडेय, सूर्यमणि यादव, महेश यादव, रमेश कुमार बिंद, सिलवंत कुमार, आशीष पांडेय, अबरार अली, लक्षनधारी सहित काफी संख्या ग्रामीण मौजूद रहे। कार्यक्रम का संचालन प्रधानाध्यापक किशोरी लाल ने किया। विधायक ने निगरानी समिति के सदस्यों और स्वच्छाग्राही तथा निजी शौचालय बनवाने वालो को सम्मानित किया। ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें