फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने भरुहना गांव में जाकर देखी ओडीएफ की हकीकत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने बुधवार को सीटी विकास खंड के अंतर्गत ग्राम भरुहना में अधिकारियों के साथ गांव में भ्रमण कर ओडीएफ की हकीकत से रूबरू हुए। इस मौके पर जिलाधिकारी ने शौच के लिए बाहर जाने वालों को स्वच्छता के प्रति जागरूक किया। इसके अलावा डीएम ने गांव के बाहर खेतों के मेड़ों व बगीचों में जाकर शौच करने वालों को रोककर उनसे शौचालय प्रयोग करने के लिए कहा। बाहर शौच जाने वालों को रोककर डीएम ने उनको माला पहनाकर ताली बजाई।
विज्ञापन

बता दें कि जिलाधिकारी के निर्देश पर बुधवार को जनपद के ओडीएफ गांवों में एक-एक अधिकारी को ओडीएफ की हकीकत देखने तथा बाहर शौच के लिए जाने वालों को रोकने के लिए सुबह पांच बजे गांवों में जाने का निर्देश दिया गया था। स्वच्छ भारत मिशन के अंतर्गत चलाए जा रहे स्वच्छ भारत अभियान के तहत बुधवार को जिलाधिकारी अनुराग पटेल ने लोगों को ज ागरूक करने के लिए भोर के समय पांच बजे ग्राम भरुहना जाकर पूरे गांव का भ्रमण ओडीएफ की हकीकत जानी। जिलाधिकारी के साथ-साथ चल रहे बच्चों को बाहर शौच के लिए जाने वालों को नारा लगाया कि चाचा-चाची होश में आओ शौचालय घर में बनवाओ का नारा लगाकर लोगों को जागरूक करने का काम किया। जिलाधिकारी के गांव में भ्रमण कार्यक्रम के दौरान बाहर शौच के लिए जाने वालों में करन चौहान, अरविंद कुमार के अलावा चार लोगों को माला पहनाकर इज्जत घर बनवाने का निर्देश दिया गया। भ्रमण के दौरान एक-दो ग्रामीणों के घर में शौचालय बनवाने के बावजूद बाहर शौच के लिए जाने पर उन्हें कड़ी फटकार लगाई गई। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान घरों के बाहर गंदगी फैलाने वालों के विरूद्घ नोटिस देेकर कार्रवाई करने का निर्देश दिया गया। भ्रमण कार्यक्रम के दौरान अपर जिलाधिकारी राजित राम प्रजापति, नगर मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव, जिला पंचायत राज अधिकारी सीजी जायसवाल के अलावा ग्राम प्रधान व गांव स्वच्छाग्रही जिलाधिकारी के साथ-साथ भ्रमण करते हुए लोगों को जागरूक करने का काम किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें