मिर्जापुर। नगर के भरूहना स्थित जीडी बिनानी कालेज के छात्रों ने वाटर कूलर और लाइब्रेरी को लेकर मंगलवार की दोपहर कालेज परिसर में जमकर हंगामा किया। इस दौरान छात्रों ने कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि एक सप्ताह के अंदर व्यवस्था नहीं सुधरी तो छात्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। मामला बढ़ने पर छात्रों के दो गुटों के बीच विवाद हो गया। सूचना पर पहुंची पुलिस से भी नोकझोंक हो गई। पुलिस ने किसी तरह दोनों पक्षों को समझा बुझाकर शांत कराया।
कालेज के सैंकड़ों छात्र मंगलवार की दोपहर करीब 12 बजे कालेज परिसर में पहुंचे। छात्रों ने कहा कि कालेज में कोई सुविधा नहीं है। कालेज में एक भी वाटर कूलर नहीं है। इससे छात्र छात्राओं को शीतल जल नहीं मिल पा रहा है। नलों भी साफ पानी नहीं आ रहा है। छात्र छात्राए एक एक बूंद पानी के लिए परेशान हो रहे है। छात्र छात्राओं को पढ़ने के लिए कोई ढंग की लाइब्रेरी की सुविधा नहीं है। इससे छात्र छात्राओं को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है। लाइब्रेरी नहीं होने उनकी पढ़ाई प्रभावित हो रही है। कहा कि इसकी शिकायत प्राचार्य कर समस्याओं का निस्तारण कराने की मांग की जा रही है लेकिल कालेज प्रशासन छात्रों की मांग पर ध्यान नहीं दे रहा है। कई बार कहने पर कालेज से निकालने की धमकी दी जा रही है। जिसे छात्र छात्राए बर्दाश्त नहीं करेंगे। कहा कि छात्र छात्राओं की सुविधा का ध्यान नहीं दिया गया तो छात्र अपनी मांग को लेकर हमेशा लड़ाई लड़ते रहेंगे। नाराज छात्रों ने कालेज प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। कहा कि जल्द ही समस्याओं को दूर नहीं किया गया तो वह लोग आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। विकास सोनकर, सोनू चौहान, समीक्षा, नीतीश सोनकर, आदर्श, दिव्या सिंह, आदि लोग शामिल रहे।