फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अमृत की बरसे बदरिया अंबे मां की दुअरिया...

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। मां विंध्यवासिनी देवी की जयंती पर देश के कोने-कोने से आए कला-साधकों ने उत्कृष्ट प्रस्तुतियों को मां के चरणों में समर्पित कर अपनी हाजिरी लगाई। श्री विंध्यवासिनी आराधना केंद्र के तत्वावधान में विंध्यधाम में आयोजित 46 वें अखिल भारतीय संगीत समारोह में भक्ति संगीत की अविरल धार बहती रही। संस्था की तरफ से मां का वृहद श्रृंगार-पूजन व प्रसाद वितरण भी किया गया। कोलकाता, वाराणसी सहित इलाहाबाद, दिल्ली, विंध्य क्षेत्र के कलाकारों ने अपनी प्रस्तुतियों से समारोह को यादगार बना दिया।
विज्ञापन

विंध्य दरबार में अखिल भारतीय संगीत समारोह का शुभारंभ ज्योति पूजन के साथ संस्था के कार्यकारी अध्यक्ष राजन पाठक ने किया। तत्पश्चात् कोलकता से आए जितेंद्र पाठक ने श्री विंध्यवासिनी आराधना केंद्र की ओर से कार्यक्रम का शुभारंभ कोलकाता से आए जितेंद्र पाठक गणेश वंदना से किया इसी कड़ी में उन्होंने श्री राम बैठे हैं मेरे सीने में गा करके पूरा माहौल राममय कर दिया, वही कोलकाता से आई गायिका अर्चना तिवारी के बल्ले बल्ले मां तेरी बल्ले बल्ले पर श्रोता गदगद हो गए फिर गीत, संगीत और नृत्य की दौर चला तो फिर कब रात बीतने को हुआ पता ही नहीं चला। विन्ध्याचल से जय चौरसिया ने कोहिनूर का जलवा है, जन्नत का नजारा है, विंध्याचल की वादी में मां शेरावाली का द्वारा है,जब यह गीत प्रस्तुत किए तो पूरा माहौल एक बार थम सा गया और मां के भक्ति में भक्त भाव-विभोर होकर भक्ति में लीन हो गए। विंध्य धाम से ही गायक रवि शास्त्री ने जब माइक संभाला तो शमा में चार चांद लग गया और भक्त उनके गीतों पर खड़े होकर झूमने के लिए मजबूर हो गए और उन्होंने शुरू किया अमृत के बरसे बदरिया हो अंबे मां की दुअरिया फिर इसी प्रकार से उनके सभी गानों पर श्रोता भक्त बैठकर और खड़े होकर के तालियों से सुरताल मिलाते रहे। प्रियंका गुप्ता मैया देने वाली और हम लेने वाले हैं, खाली हाथ न जाना है कमलेश जी ने मेरे सिर पर सदा तेरा हाथ रहे-2, विंध्यवासिनी माता सदा मेरे साथ रहे। इसी कड़ी में और भी कई गायक अपने स्वर की जादू को बिखेरा इसी कड़ी में वाद्य यंत्र का भी खूब जुगलबंदी हुआ कमाल जी अपनी तबला और कैलाश जी ढोलक तथा राजेश और कन्हैया साहनी बेड पर गजब की जुगलबंदी किया जिससे पूरा माहौल एकदम थम सा गया और इनकी वाद्ययंत्र की जुगलबंदी देखकर भक्त खूब गदगद हो गए। वाराणसी के नूपुर खन्ना और निष्ठा तिवारी के भरतनाट्यम नृत्य प्रस्तुति से मां के जन्म उत्सव कार्यक्रम में समा बांध दिया इनके नेता को देखकर भक्त बड़ी तल्लीनता से और खूब भक्तिमय होकर इनके नृत्य को देखने में लगे रहे।
कार्यक्रम के अंत में कार्यक्रम संयोजक और विंधर्य पंडा समाज के अध्यक्ष राजन पाठक ने कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए उपस्थित हुए श्रोताभक्त और जनपद के लोगों का धन्यवाद दिया। इसमें प्रमुख रूप से एसपी सिटी प्रकाश स्वरुप पांडेय, नगर मजिस्ट्रेट पंकज वर्मा, शनि दत्त पाठक , हरि नारायण पांडेय, तथा और भी अधिकारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें