फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोलहा मामले को लेकर भाकपा माले ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। हलिया विकास खंड के कोलहा मामले को लेकर भारत की कम्युनिस्ट पार्टी (माले) कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को जिला मुख्यालय पर प्रदर्शन किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने राज्यपाल को संबोधित दो सूत्रीय ज्ञापन जिला प्रशासन को सौंपा।
विज्ञापन

नेताओं ने कहा कि हलिया विकास खंड के कोलहा गांव में दलितों के जमीन पर मनबढ़ों के इशारे पर प्रशासन द्वारा कब्जा दिलाए जाने के दौरान महिला व पुरुषों पर हमला बोला गया। मनबढ़ो द्वारा गर्भवती महिलाओं व बच्चों तक को नहीं बख्शा गया। प्रदर्शन के दौरान नेताओं ने सभी घायलों का मेडिकल कराते हुए दोषी व्यक्तियों के खिलाफ कार्यवाही किए जाने की मांग की है। प्रदर्शन के दौरान आशाराम भारती, जीरा भारती, राजाराम यादव, चैतूराम, नन्हकऊ, मनोज कुमार, गेदालाल, राकेश आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें