चुनार। नगर के परेड ग्राउंड पर जय जवान जय किसान स्पोर्टिंग क्लब के तत्वावधान में नागपंचमी त्यौहार के पूर्व संध्या से दो दिवसीय फुटबाल प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। जिसका शुभारंभ पूर्व विधायक जगतंबा सिंह पटेल ने फीता काटकर खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर किया। पूर्व विधायक ने कहा कि खिलाड़ियों को जीत हार पर ध्यान न देकर बेहतर खेल प्रदर्शन करने का प्रयास करना चाहिए क्योंकि बेहतर प्रदर्शन ही मुकाम हासिल होगा। प्रतियोगिता शुभारंभ के उपरांत पूर्व विधायक व आयोजक मंडल के सदस्यों ने परेड ग्राउंड के किनारे पौधारोपण किया। प्रतियोगिता का शुभारंभ मैच नवीन स्पोर्टिंग क्लब गोविंदपुर व गैंग आफ फुटबाल क्लब चुनार के बीच खेला गया, जिसमें गैंग आफ फुटबाल क्लब 0-1 से विजयी घोषित हुई। उसके बाद रामबाग फुटबाल क्लब व गंगा स्पोर्टिंग के बीच दूसरा मैच खेला गया, जिसमें 0-2 से रामबाग की जीत हुई। तीसरा मैच आरएस स्पोर्टिंग क्लब बसारतपुर व भुवालपुर स्पोर्टिंग क्लब भुवालपुर के बीच हुई ,जिसमें भुवालपुर की टीम 0-2 से जीत हासिल किया। इस दौरान आयोजक टीम के संस्थापक शीतला प्रसाद यादव, लोदी यादव, दिलीप यादव, सुनील कुशवाहा, गौतम वर्मा, राधेश्याम गुप्ता आदि प्रमुख मौजूद रहे।