फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तीस साल से कोलहा गांव में धधक रही थी विवाद की आग

विज्ञापन
ड्रमंडगंज क्षेत्र में बवाल के दौरान जलाया गया ट्रैक्टर
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। हलिया के कोलहा गांव में तीस वर्षों से जमीन को लेकर विवाद चल रहा है। कोर्ट के आदेश पर एक पक्ष जमीन पर कब्जा चाहता था तो दूसरा पक्ष तहसील प्रशासन से पट्टा मिलने का दावा कर रहा था। दोनों पक्ष जमीन पर अपना अपना अधिकार जता रहे हैं। प्रशासन ने कभी दोनों को पक्षों को बैठाकर विवाद को हल करने का प्रयास नहीं किया। यहीं कारण रहा कि शुक्रवार को जब एक पक्ष को जमीन पर कब्जा दिलाने की कार्रवाई की गई तो दूसरे पक्ष का गुस्सा भड़क गया गुस्से यह लावा फूट पड़ा और विपक्षियों ने बवाल किया। उपद्रवियों ने मारपीट, पथराव के बाद आगजनी भी की जिससे अफरातफरी रहा। कोलहा गांव में तनाव की स्थिति पैदा हो गई है।
विज्ञापन

कोलहा निवासी अंबिका प्रसाद मिश्र, हर्ष नारायण, ओमक ार नाथ, घनश्याम, श्याम आदि लोगों की जमीन 1976 में सीलिंग में चली गई थी। इस जमीन पर तहसील प्रशासन ने गांव के खेलाड़ी समेत दस से अधिक लोगों के नाम पर पट्टा किया था। इस मामले में अंबिका समेत अन्य ने न्यायालय की शरण ली थी। अदालत ने काश्तकारों के पक्ष में फैसला देते हुए कब्जा दिलाने का आदेश दे दिया। न्यायालय से आदेश आने के बाद काश्तकार जमीन पर खेती बारी करने लगे। यह बात विपक्षी को बर्दाश्त नहीं हो रही थी। मामला उठने पर कुछ लोग राजनीति संरक्षण में चले गए। कुछ साल तक मामला शांत रहने के बाद दोनों पक्षों में तनाव की स्थिति पैदा हो गई। पिछले साल पटटेदारों ने काश्तकारों की बोई फसल को काटने से रोक दिया। इसकी शिकायत करने पर एसडीएम की निगरानी में फसल को कटवाया गया। एक साल बाद फिर मामला गरमा गया। आयुक्त और जिलाधिकारी के यहां शिकायत करने पर उन्होंने अंबिका समेत अन्य काश्तकारों की जमीन को जोतवाने का आदेश दिया। तहसीलदार करमेंद्र कुमार के नेेतृत्व में शुक्रवार को टीम खेत पर पहुंची को उन्हें देख विपक्षी भड़क गए और बवाल कर दिया और पथराव कर दिया।

गांव में तनाव, तीन थानों की पुलिस तैनात : ड्रमंडगंज। कोलहा में जमीन पर कब्जा दिलाने को लेकर हुए बवाल के बाद गांव में तनाव है। इसको देखते हुए घटना के छह घंटे बाद सीओ लालगंज रमाकांत सिंह पहुंचे। पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी एवं एसडीएम लालगंज अरविंद चौहान भी पहुंचे। एसपी ने घटना क्रम की जानकारी ली। कोई बड़ा हादसा न हो इसको देखते हुए हलिया, लालगंज व जिगना समेत तीन थाने की फोर्स तैनात कर दी और कानून तोड़ने वालों पर कड़ी कार्रवाई का निर्देश दिया। पुलिस अधीक्षक ने देर शाम काश्तकारों को बुलवाकर अपने क्षतिग्रस्त ट्रैक्टर को घर ले जाने का निर्देश दिया। काश्तकारों ने बताया कि उनके ट्रैक्टर को तोड़फोड़ की गई है और हवा भी निकाल दी गई है। इसके चलते वाहन ले जाने में परेशानी होगी।
विज्ञापन

एसपी को देखते ही उपद्रवी वहां से भाग निकले। गांव में बवाल के दौरान एक पक्ष की महिलाएं भी लाठी डंडा व धारदार हथियार लेकर मारपीट पर उतारू हो गईं। लोगों की मानें तो कोलहा गांव के एक पक्ष के लोग पत्थर व लाठी डंडा कर हमला करने का पहले से योजना बना चुके थे। उन्हें यह अच्छी तरह से पता था कि प्रशासन शुक्रवार को न्यायालय के आदेश के अनुसार दूसरे पक्ष को जमीन पर कब्जा दिलाने आएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें