फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आज छह घंटे तक बाधित रहेगी बिजली

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। विद्युत विभाग की टीम ने शनिवार को नगर के एक दर्जन इलाकों में चेकिंग अभियान चलाकर विद्युत बकाएदारों एवं कटियामारों के विरुद्घ कार्रवाई की। अभियान के दौरान टीम ने 85 बकाएदारों का कनेक्शन काट दिया। करीब 100 उपभोक्ताओं से 26 लाख 71 हजार रुपये बकाया बिल वसूल किया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता मनोज यादव ने बताया शनिवार को नगर के महुवरिया, कृष्णपुरम कालोनी, विंध्याचल, महंत शिवाला, कोर्ट रोड, बरकछा, देवरी, छतरीकापुरा, दुगौली, रामनगर सिकरी, लेडू और देवरी में चेकिंग अभियान चलाया गया। चेकिंग में उन्होंने पाया कि सभी गांवों में कई बकाएदारों द्वारा कई महीने से बिजली का बिल नहीं दिया जा रहा है। जिन्हें बिल जमा करने के लिए कहा गया तो जमा करने से इंकार कर दिया। ऐसे 85 बकाएदारों के कनेक्शन काट दिए गए। इस दौरान 36 लोगों को नए कनेक्शन दिए गए।
नगर में बिजली के तारों से छू रहे पेड़ की डालियों की छटनी के चलते एक जुलाई रविवार की सुबह दस से शाम चार बजे तक सखौरा उपकेंद्र से संबंधित टाउन नंबर तीन की आपूर्ति बाधित रहेगी। इससे नगर के रमईपटटी, कचहरी रोड, मिशन कमाउंड, तरकापुर मोहल्ले की बिजली नहीं रहेगी। यह जानकारी अधिशासी अभियंता नगर मनोज यादव ने दी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें