फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

समस्या के निदान की बजाए दे रहे आश्वासन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अनगढ़ स्थित बीएसएनएल कार्यालय परिसर में टेलीकाम कैजुअल एंड कांट्रैक्ट वर्कर्स यूनियन के तत्वावधान मेँ बीएसएनएल के ठेकाकर्मी अनिशिचितकालीन हड़ताल पर है। जिला सचिव सुरेशचंद्र ने कहाकि प्रशासनिक अधिकारियों के हस्तक्षेप के बाद दूरसंचार विभाग के प्रबंधक द्वारा महज आश्वासन दिया जा रहा है। आज तक संपूर्ण बकाया मजदूरी का भुगतान नही कराया गया है। ईपीएफ, ईएसआई, सामाजिक सुरक्षा आदि सुविधाओं को नहीं दिया जा रहा है। जबकि उक्त सुविधाओं को लागू करने के लिए भारत सरकार, श्रम मंत्रालय और बीएसएनएल के उच्चाधिकारियों द्वारा आदेश जारी किया जा चुका है। बीएसएनएल कर्मचारी नयूनतम वेतनमान, लंबित मजदूरी का भुगतान, मजदूरों को मजदूरी का भुगतान चेक अथवा सीधे खाते में करने की मांग कर रहे है। अध्यक्षता नागेंद्र सिंह, नेतृत्व सुरेश चंद्र बिंद और संचालन दिनेश तिवारी ने किया। इस दौरान तेजभान सिंह, जगदीश यादव, रामाश्रे यादव, नवीनचंद्र, शोभनाथ, रामजी यादव ने अपने विचार व्यक्त किया। कार्यक्रम में विजयशंकर, धनेश मौर्य, कमला प्रसाद, इंद्रजीत, शीतला प्रसाद, दिनेश मौर्य, अभया पांडेय, राजेंद्र प्रसाद, शिवकुमार शामिल रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें