फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

स्कूल चलो रैली निकाल नामांकन को किया प्रेरित

विज्ञापन
विज्ञापन
परिषदीय स्कूलों में नए सत्र में नामांकन बढ़ाने के लिए स्कूल चलो रैली निकाली जा रही है। विकास खंड कोन के प्राथमिक विद्यालय महंगीपुर चेतगंज में स्कूल चलो रैैली को नगर विधायक रत्नाकर मिश्रा ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। कहा कि शिक्षा से ही देश का विकास होगा। शिक्षा ही विकास की जननी है। शिक्षा के बगैर कुछ भी संभव नहीं है तथा एक भी बच्चा शिक्षा से वंचित न रहे। रैली में बच्चे स्लोगन लिखा तख्ती ले कर चल रहे थे आधी रोटी खाएंगे पर स्कूल जाएंगे, शिक्षा मेरा अधिकार है।
विज्ञापन

रैली चेतगंज बाजार से होते हुए अनुरुद्धपुर, पुरबपट्टी, हुसैनीपुर, महंगीपुर से विद्यालय पर समाप्त हुई। इस दौरान लाखन सिंह, बासु तिवारी, राम बहादुर यादव, आनंद सिंह, राहुल अग्रहरि आदि मौजूद रहे। कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय लखनपुर से सर्व शिक्षा अभियान के तहत बालिकाओं द्वारा रैली निकाली गई। रैल को प्रधान मुहम्मद शाहीर ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। रैली लखनपुर, मवैया, जगदीशपुर, चील्ह होते हुए स्कूल पर समाप्त हुई। रैली में रत्ना सिंह, अंजली त्रिपाठी, सुनीता, प्राची सिंह, ईश्वरचंद्र, विद्यासागर चौहान,अशोक कुमार, शालिनी द्विवेदी आदि मौजूद रहे। पूर्व माध्यमिक विद्यालय कछवां में शिक्षक राकेश भट्ट के निर्देशन में स्कूल चलो रैली निकाली गई। नगर अध्यक्ष कछवां पीके यादव ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस दौरान पंकज दयाल, रेखा सिंह, मनोज कुमार, बद्री नारायण, सूर्य प्रकाश सिंह, सत्य प्रकाश, संजय पाल, विनोद कुमार, सुजीता आदि मौजूद रहे। विकास खंड सिटी के छीतपुर में बच्चों ने स्कूल चलो रैली निकाली। इस दौरान वैभव सिंह यादव, सुशील यादव, रामदास, रविशंकर विश्वकर्मा, सत्यानंद स्वरूप आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें