फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत के लोगों को मिलेगा आवास

विज्ञापन
विज्ञापन
कछवां । आदर्श नगर पंचायत में गरीब व असहायों को प्रधानमंत्री शहरी आवास योजना के तहत आवास दिया जाएगा। गरीबों को अब रहने के लिए खुद का मकान होगा। मध्यम वर्ग के लोगों को भी अब प्रधानमंत्री आवास दिया जाएगा। पहले जहां इस योजना का लाभ गरीब वर्ग के लिए था वहीं अब इस योजना में बैंक से लोन की रकम बढ़ाकर शहरी गरीब और मध्यम वर्ग को भी दायरे में लाया गया है।
विज्ञापन

जिला कोआर्डिनेटर केपी मिश्रा ने बताया कि पहले चरण में 708 लोगों का चयन किय गया है। जिसमें से नए आवास के लिए 405 लाभार्थी और विस्तार के लिए 303 लाभार्थियों को दो लाख पचास हजार दिया जाएगा। वहीं बना बनाया आवास लाभार्थियों को आवास के विक्रय मूल्य से पचास प्रतिशत सब्सिडी शासन द्वारा दिया जाएगा। इसके साथ 75 लाभार्थियों को बैंक से छ: लाख रुपए दिया जाएगा जिसमें सरकार द्वारा 6.5 प्रतिशत सब्सिडी देगी।कहा कि योजना के लिए सरकार ने तीन श्रेणी बनाया है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ उठाने के लिए मध्यम वर्ग को दो श्रेणी में विभाजित किया गया है। इसमें दो लाख रुपए से लेकर चार लाख रुपए तक के आय वर्ग और दूसरी श्रेणी चार लाख रुपए से छह लाख रुपए की आय वर्ग के लिए है। प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ लेने के लिए लाभार्थियों को तीन बातें ध्यान देनी होगी। कहा कि पहले से कोई पक्का मकान नहीं हो, खपडैल, टीन सेट या 16/18 का कमरा होगा उसे वह विस्तार करना चाहता हो। दूसरी शर्त है कि परिवार के किसी सदस्य को भारत सरकार की किसी योजना के तहत आवास योजना का लाभ नही मिला हो। यदि परिवार में किसी सदस्य को सरकारी योजना के तहत आवास का लाभ मिला है उसे या उसके परिवार के किसी अन्य सदस्य को प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ नहीं मिल सकता है। तीसरी शर्त योजना के लिए आवेदन के वक्त अविभाजित परिवार के सभी सदस्यों का आधार कार्ड का नंबर देना जरूरी है। इसमें पति-पत्नी, और अविवाहित बेटे और बेटी शामिल हैं। शादी के बाद बेटा या बेटी इस योजना के लिए अलग से आवेदन कर सकते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें