फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ग्रामीण इलाकों में रही होली की धूम

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। होलिका दहन के बाद होली की मस्ती ग्रामीण इलाकों में भी जमकर रही। होलिका जलाते ही लोगों ने होलिका माता की जय का नारा लगाते हुए अबीर गुलाल उड़ाना शुरू कर दिया।
विज्ञापन

चुनार संवाददाता के अनुसार नगर के चौक बाजार एवं गोला बाजार में होली के त्योहार को मनाने के लिए स्थानीय लोगों ने कपड़े एवं होली पर घर मिलने जुलने आने वाले लोगों के स्वागत के लिए बनाये जाने वाले खानपान के सामानों की दुकानों से जमकर खरीददारी किया। बच्चों ने अपने मन पसंद की रंग एवं पिचकारियां खरीदी। बाजारों में सर्वाधिक भीड़ कपड़े व खानपान के सामानों की दुकान पर रही। अहरौरा संवाददाता के अनुसार शांतिपूर्वक ढंग से नगर में होली के त्योहार पर लोगों में काफी उत्साह देखने को मिला। अबीर, गुलाल, रंग, पटाखा और मिठाईयों की नगर में खूब बिक्री हुई। कछवां संवाददाता के अनुसार बाजार में खरीदारों से होली की रौनक छाई रही। खरीदारों का रेला टूटने का नाम नहीं ले रहा था। कपड़े, मिठाई और रंगों की दुकानों पर भारी भीड़ उमड़ रही है। लालगंज संवाददाता के अनुसार क्षेत्र के बाजारों में सबसे अधिक बच्चों ने पिचकारी और रंग खरीदने में जुटे रहे। विभिन्न प्रकार की पिचकारियों में डोरेमान नाम के ब्रांड की अधिक बिक्री रही। वही गुझिया से संबंधित सामग्री लेने वालों की दुकानों पर होड़ लगी रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें