फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लोक अदालत में 70 मामलों का निस्तारण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। अनगढ़ स्थित बीएसएनएल कार्यालय के परिसर में शनिवार को आयोजित लोक अदालत में 70 मामलों का निस्तारण किया गया। महा प्रबंधक रामजी तिवारी ने बीएसएनएल उपभोक्ताओं की समस्याओं का निराकरण किया।
विज्ञापन

उन्होंने आरसी के एक मामले का भी निस्तारण कराया। लोक अदालत के दौरान बीएसएनएल के बकाएदारों से लगभग ढाई लाख रुपये बकाया बिल जमा कराया गया। महा प्रबंधक ने कहा कि विंध्याचल मंडल के सोनभद्र और मिर्जापुर के सभी बीएसएनएल केंद्रों यह योजना 28 फरवरी तक अनवरत जारी रहेगी। उपभोक्ता योजना का लाभ उठाएं। अवर दूरसंचार अधिकारी अवधेश तिवारी ने बताया कि बीएसएनएल उपभोक्ताओं के पुराने बिलों पर विशेष छूट दी जाएगी। मार्च माह में बकाए की वसूली के लिए आरसी जारी की जाएगी। इस दौरान वित्त व लेखाधिकारी देवेंद्र श्रीवास्तव मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें