फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हालों के बाहर भारी भरकम फोर्स तैनात

विज्ञापन
विज्ञापन
25 जनवरी को रिलीज हो रही फिल्म पदमावत को लेकर हो रहे विवाद को देखते हुए पुलिस अधीक्षक ने सिनेमा हालों पर सुरक्षा कड़े करने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने सिनेमा हालों के अंदर और बाहर सुरक्षा कर्मियों को तैनात करने के अलावा सिनेमा हालों के अंदर व बाहर सीसी टीवी कैमरा लगा कर निगरानी करने को कहा है। इसके साथ ही खुफिया विभाग को सक्रिय रहने का निर्देश दिया है। निर्देशित किया है कि कहीं भी कोई अराजकता फैलाने का प्रयास करे तो इसकी सूचना तत्काल दें। उन्होंने चेताया कि लोग अराजकता फैलाने का प्रयास नहीं करें अन्यथा पुलिस उनसे सख्ती से निपटेगी।
विज्ञापन

ज्ञात हो कि फिल्म पदमावत को लेकर पिछले कुछ दिनों से देश भर में बवाल हो रहा है। इसी बीच सुप्रीम कोर्ट द्वारा फिल्म को रिलीज करने का आदेश भी दे दिया गया है। कोर्ट के आदेश के बाद 25 जनवरी को इसे रिलीज भी किया जा रहा है। इसको देखते हुए पुलिस अधीक्षक आशीष तिवारी ने देहात कोतवाली क्षेत्र के भरूहना गांव स्थित शुक्लहा तिराहे के पास राजश्री पैलेस हाल पर दो थानाध्यक्ष पड़री और कछवां के अलावा पांच उपनिरीक्षकों के साथ 20 कांस्टेबलों को तैनात रहने के निर्देश दिया है। साथ ही विरोध कर रहे संगठनों पर भी निगाह रखने के निर्देश दिए हैं। निर्देशित किया है कि किसी को भी शांति भंग करने की इजाजत नहीं दी जाएगी। इसलिए कोई भी कानून तोड़ने का प्रयास नहीं करे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें