फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बोर्ड परीक्षा का बहिष्कार करेंगे वितविहीन शिक्षक

विज्ञापन
विज्ञापन
माध्यमिक वित्तविहीन शिक्षक महासभा के तत्वावधान में वित्तविहीन शिक्षक बुधवार को जिला विद्यालय निरीक्षक अवध किशोर सिंह से मिल कर पत्रक सौंपा। जिलाध्यक्ष शरदिंदुमणि त्रिपाठी ने कहा कि वित्तविहीन शिक्षकों को बीते तीन वर्षों से मूल्यांकन का पारिश्रमिक नही मिला है। साथ ही मानदेय बंद होने से वित्तविहीन शिक्षकों में काफी रोष व्याप्त है। मांगों को लेकर शिक्षक बोर्ड परीक्षा और मूल्यांकन कार्य का बहिष्कार करेंगे। इस दौरान अश्वनी तिवारी, नरेश बिंद, माता कुमार दूबे, महेंद्र प्रताप, अजय कुमार पांडेय, ओमकार, मनीष कुमार गौतम, पंकज कुमार पांडेय आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें