फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कोर्स करने के बाद एवरेस्ट की चोटी पर चढ़ने का सपना साकार करेगी काजल

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

अदलहाट। क्षेत्र के हिनौती माफी गांव निवासी किसान संतराम की पुत्री काजल पटेल को अरुणाचल प्रदेश के बेसिक कोर्स में ट्रेनिंग के बाद सर्वश्रेष्ठ कैडेट चुना गया है। जिले की सांसद व केंद्रीय परिवार कल्याण एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल के प्रयास से किसान की बिटिया काजल का दाखिला नेशनल इंस्टीयूट आफ माउंटेनिंग एडं सेलिब स्पोर्ट्स में मिला है।
विज्ञापन

कैंप में काजल ने 19 अगस्त से 25 सितंबर तक बर्फ पर चढ़ने की ट्रेनिंग एवं सुरक्षा के उपकरण का प्रयोग करने सहित कई प्रकार के अन्य प्रशिक्षण प्राप्त किया। अपने अच्छे प्रशिक्षण के बल पर 34 कैडेट के समूह में काजल को सर्वश्रेष्ठ कैडेट का एवार्ड दिया गया। अब काजल को एडवांस कोर्स के लिए ट्रेनिंग दिलाने वाली संस्था के डायरेक्टर स्वयं दाखिला दिलाएंगे। एडवांस कोर्स के बाद भी काजल एवरेस्ट की चोटी पर भारतीय तिरंगा फहराने का सपना को साकार कर पाएगी। बता दें कि इसके पूर्व एक जुलाई को 18 सदसीय टीम के साथ लद्दाख की 18 हजार ऊंची चोटी पर भारतीय तिरंगा फहरा कर प्रदेश व जिले का नाम रोशन किया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें