चुनार पुलिस ने बरिगवां खरहटिया के पास से रविवार की बाइक सवार तीन युवको को अष्टधातु से बनी एक करोड़ कीमत की वेणु गोपाल की मूर्ति के साथ गिरफ्तार किया। मूर्ति दक्षिणी भारत के किसी मंदिर से चोरी करके लाया गया है।
मूर्ति चोरी करने वाला मुख्य सरगना अभी नहीं पकड़ा गया है। पुलिस उसकी तलाश में दबिश दे रही है। मामले का खुलासा एएसपी सिटी नितेश सिंह व सीओ चुनार मंजरी राव ने पुलिस लाइन सभागार में पत्रकार वार्त कर किया।
चुनार थानाध्यक्ष रविंद्र भूषण मौर्या को सूचना मिली कि कुछ लोग चोरी का समान बेचने जा रहे है। सूचना पर पुलिस ने बरगवां खरहटिया गांव के पास से बाइक सवार तीन युवको को अभिमन्नू उर्फ मन्नू निवासी बलुआ बजाहुर थाना चुनार, नागेंद्र कुमार निवासी बलुआ बजाहुर व रविंकांत उर्फ सोनू निवासी डुलहाडौल थान चुनार को गिरफ्तार किया।
उनके पास से अष्टधातु की बनी वेणु गोपाल की मूर्ति को बरामद किया। मूर्ति 15 किलो वजनी है। जिसकी कीमत एक करोड़ के करीब है। एएसपी सिटी नितेश सिंह ने बताया कि पूछताछ में तीनों ने बताया कि उनका एक संगठित गिरोह है।
जो अपने अन्य साथियों के साथ मिलकर अष्टधातु से मूर्ति को दक्षिणी भारत के किसी मंदिर से चोरी किए थे। जिसे बेचकर धनराशि बांट लेते। पुलिस ने तीनों पर प्राचीन स्मारक संरक्षण अधिनियम व अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर जेल भेज दिया।
इसका मुख्य सरगना सुनील है। जिसने मूर्ति चोरी की उसकी तलाश की जा रही है। जल्द उसे पकड़ने पर मूर्ति किस मंदिर से चोरी हुई व अन्य जानकारी का पता चलेगा।