फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: युवाओं के लिए हर ग्राम पंचायत में खेल मैदान का अधूरा सपना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले की प्रत्येक ग्राम पंचायतों में युवाओं के लिए खेल का मैदान बनाने की योजना पूरी नहीं हो पा रही है। सभी 12 विकास खंडों में पांच-पांच खेल मैदान बनाने की योजना बनाई गई थी। इसके तहत जिले की 85 ग्राम पंचायतों को खेल मैदान के लिए चिह्नित किया गया था। इसमें से अभी तक सिर्फ 19 गांवों में खेल मैदान बन पाए हैं। मझवां ब्लॉक के आही गांव में 30 लाख रुपये से बने खेल मैदान में सफाई नहीं है। शौचालय, पेयजल, बैठने के लिए बेंच, आदि की व्यवस्था नहीं है। ग्रामीणों का कहना है कि इससे युवाओं को वर्जिश करते समय अथवा खेलते समय समस्या होती है।
विज्ञापन

हलिया में मनरेगा योजना के तहत मटिहरा, नदौली पटेहरा, बेलाही, गौरवा व हथेड़ा सहित पांच ग्राम पंचायतों में खेल का मैदान बना है। 22 लाख से मटिहरा, नदौली पटेहरा, बेलाही और गौरवा में 10 लाख के बजट से खेल का मैदान बनवाया गया है। इसी प्रकार छानबे ब्लॉक के कलना गहरवार में खेल का मैदान बना है। यहां ओपन जिम की भी व्यवस्था है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें