फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: बुकिंग, डीएससी और डिलीवरी में 40 का आंकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन
गैस सिलिंडर उपभोक्ताओं की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। गैस एजेंसी वालों की अनियमितता से उपभोक्ताओं को 25 दिन के बजाय 40 दिन में गैस सिलिंडर मिल रहे हैं। बुकिंग कराने पर पहले उपभोक्तओं के मोबाइल फोन पर मेसेज आता है कि योग्य उपभोक्ताओं का पंजीकरण कुछ देर में होगा। इसके एक दिन बाद मेसेज आता है कि आपके नंबर पर पंजीकरण कर लिया गया है। इसके दो- तीन बाद डीएसी (डिलीवरी ऑथेटिकेशन कोड) का मेसेज आता है। उसके सात से 10 दिनों के बाद सिलिंडर की डिलीवरी होने की संभावना क मेसेज आता है। मेसेज देखते-देखते सिलिंडर के इंतजार में उपभोक्ताओं के 40 दिन गुजर जा रहे हैं जबकि एक उपभोक्ता का सिलिंडर अमूमन 25 से 30 दिन में समाप्त हो जाता है।
विज्ञापन

इंडियन आयल के क्षेत्रीय अधिकारी के मुताबिक, जिले में 45 गैस एजेंसियों में 5.20 लाख उपभोक्ता पंजीकृत हैं। प्रतिदिन पांच हजार उपभोक्ता सिलिंडर के लिए पंजीकरण कराते हैं। इस समय ढाई से तीन हजार सिलिंडरों की होम डिलीवरी हो रही है। शेष पंजीकरण लंबित हो जाता है और इसके वितरण में सात से 10 दिन तक लग जाते हैं।

एक एजेंसी से जुड़े हैं छह विकास खंडों के एक लाख उपभोक्ता
संवाद न्यूज एजेंसी
मिर्जापुर। नगर में तो कुछ राहत है लेकिन ग्रामीण क्षेत्रों में विशेषकर लालगंज, हलिया, मड़िहान में उपभोक्ता ज्यादा परेशान है। हलिया में एक एजेंसी है। वहां से मड़िहान, लालगंज, ड्रमंडगंज सहित कई जगहों के एक लाख उपभोक्ता जुड़े हुए हैं। उनको सिलिंडर मिलने में एक से डेढ़ महीने लग जाता है। ग्रामीणों ने लालगंज में भी एक वितरण केंद्र खोलने की मांग की है। जाइंट मजिस्ट्रेट महेंद्र सिंह ने कहा कि गैस सिलिंडर वितरण पूरी तरह पारदर्शी और नियमित होना चाहिए। प्रशासन ने एजेंसी संचालकों को निर्देश दिए हैं कि सभी पाइंट पर जल्द से जल्द वितरण शुरू किया जाए और व्यवस्था को सुचारु बनाए रखा जाए। किसी प्रकार की लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी। उन्होंने बताया कि व्यावसायिक सिलिंडर 2300 रुपये में उपलब्ध होगा। इसके लिए 2700 रुपये सिक्योरिटी मनी जमा करनी होगी। सिलिंडर वापस करने पर यह राशि उपभोक्ता को लौटा दी जाएगी। इंडियन आयल के क्षेत्रीय अधिकारी अजय वर्मा ने बताया कि गैस सिलिंडर की समस्या अब सामान्य हो रही है। ग्रामीण क्षेत्र में कई जगह सिलिंडर हैं लेकिन उपभोक्ता ले ही नहीं जा रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

-
समय सीमा तय हो गई। यह तो ठीक है लेकिन निर्धारित समय पर सिलिंडर मिल जाए। इसको भी सुनिश्चित करना चाहिए।
- मंजुला गुप्ता, पेहटी का चौराहा

होम डिलीवरी में परेशानी होती है। समय से हाकर आते नहीं। कभी कभी गैस समाप्त होने के बाद भी नहीं मिल पाती।
- मीनू द्विवेदी, सिविल लाइन

पहले से कुछ तो राहत है लेकिन यदि प्रशासन ध्यान दे तो स्थिति एकदम सामान्य हो जाए। थोड़ी सतर्कता की आवश्यकता है।
- ममता श्रीवास्तव, सिविल लाइन

व्यावसायिक सिलिंडरों को भी उपलब्ध कराया जाए। जिससे शादी विवाह के आयोजन की समस्या दूर हो सके। अब उसी का समय आ रहा है।
- मीना शुक्ला, रैदानी कालोनी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें