फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: जन आरोग्य मेले में 394 मरीजों का उपचार

विज्ञापन
शहरनामा की फोटो---नया प्राथमिक स्वाथ्य केंद्र विजपुर में मरीजों का उपचार करते होमियो पै​थिक चिक
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले के विभिन्न न्यू प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्रों और सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों पर रविवार को मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले में 394 मरीजों के स्वास्थ्य का परीक्षण कर उपचार और दवाएं दी गई। उमस भरे मौसम के बीच सर्दी-जुकाम, बुखार, खांसी, पेट दर्द, त्वचा रोग और कमर व घुटनों के दर्द से पीड़ित मरीजों की संख्या सबसे अधिक रही। चिकित्सकों ने मरीजों को मौसमजनित बीमारियों से बचाव के उपाय भी बताए।
विज्ञापन

जिगना क्षेत्र के छह स्वास्थ्य केंद्रों पर 57 मरीजों का उपचार किया गया। वहीं जमालपुर के भाईपुर, छोटा मिर्जापुर और देवरिला न्यू पीएचसी पर 202 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर दवाएं वितरित की गईं। अधिकांश मरीज मौसमी बुखार, सर्दी-खांसी, त्वचा तथा पेट संबंधी समस्याओं से ग्रसित मिले। हलिया: मतवार और मुड़पेली स्वास्थ्य केंद्रों पर 135 मरीजों का उपचार किया गया। यहां शुगर, हीमोग्लोबिन और मलेरिया की जांच भी की गई। प्रभारी चिकित्सा अधिकारी डॉ. अवधेश कुमार ने लोगों से बरसात के मौसम में उबालकर स्वच्छ पानी पीने, साफ-सफाई रखने तथा बीमारी के लक्षण दिखाई देने पर तुरंत चिकित्सक से संपर्क करने की अपील की। स्वास्थ्य मेले में सभी मरीजों को आवश्यक परामर्श के साथ नि:शुल्क दवाएं भी वितरित की गईं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें