अनगढ़ स्थित क्षेत्रीय सेवायोजन कार्यालय में सोमवार को रोजगार मेले का आयोजन किया गया। रोजगार मेले का आयोजन भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा आयोजित किया गया।
रोजगार मेले में 110 बेरोजगारों ने साक्षात्कार के लिए पंजीकरण कराया। जिसमें से 36 बेरोजगारों का चयन किया गया।
सहायक जिला रोजगार सहायता अधिकारी गोपाल प्रसाद ने बताया कि सेवायोजन कार्यालय द्वारा समय-समय पर बेरोजगार युवकों को रोजगार दिलाने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया जाता है।
सोमवार को भारतीय जीवन बीमा निगम द्वारा अभिकर्ता के रूप में कार्य करने के लिए रोजगार मेले का आयोजन किया गया। उन्होंने बताया कि रोजगार मेले में 110 अभ्यर्थियों ने साक्षात्कार के लिए पंजीकरण कराया।
पंजीकरण के लिए सुबह से ही अभ्यर्थी पहुंचने लगे थे। भारतीय जीवन बीमा निगम के सहायक शाखा प्रबंधक राजेश दूबे और विकास अधिकारी विजय बुद्धिराज, आशीष श्रीवास्तव, सुजीत सिंह, राकेश कुमार द्वारा बेरोजगारों से साक्षात्कार लिया गया।