फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमालपुर में 35 पशु अज्ञात बीमारी से मरे

Mon, 18 Apr 2016 01:31 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर थाना क्षेत्र के जमालपुर कस्बा में शनिवार को अज्ञात कारणों से 35 पशुओं के मरने का मामला प्रकाश में आया है। कुछ दिन पहले ही इन पशुओं को टीका लगाया गया था। पानी के अभाव में मरे पशुओं की खबर लगते ही इलाके में हड़कंप मच गया है। पशु चिकित्सक का कहना है कि कुछ दिन पहले ही इन पशुओं को टीका लगाया गया था। अचानक आई बीमार एवं गर्मी के चलते पशु हाफाना शुरू कर दे रहे हैं। पानी के अभाव में भी वे दम तोड़ रहे हैं। 
विज्ञापन


जमालपुर कस्बा निवासी सियाराम यादव की सात गाय, माया यादव की पांच बछिया, अमृतलाल यादव की सात गाय व दो बछिया, आलोक तिवारी की दो गाय एक बछिया, रामवृक्ष यादव की तीन गाय, लालचंद्र यादव की पांच बछिया व दो बछड़े की मौत हो गई।

 वहीं पशुपालकों का कहना कि क्षेत्र में सूख्े की वजह से पशुओं को समुचित पेयजल उपलब्ध नहीं हो पा रहा। पशुओं को पानी पिलाने के लिए एक स्थाने से दूसरे स्थान पर पलायन करना पड़ता है। पानी का एक मात्र साधन गढ़ई नदी है, जो सूख चुकी है। इससे पशुओं को पानी नहीं मिल पा रहा है। सब लोग विवश हैं। ग्रामीण अपने सामने पशुओं इस हाल में देख रहे  हैं।
विज्ञापन


इस संबंध में पशु चिकित्साधिकारी भदावल अजय जायसवाल का कहना है कि अभी कुछ दिन पहले पशुओं का टीकाकरण किया गया था लेकिन अचानक आई बीमार एवं गर्मी के चलते पशु हाफाना शुरू कर दे रहे हैं। पानी के अभाव में भी वे दम तोड़ रहे हैं। पशुओं को बचाना है तो पर्याप्त मात्रा में चारा व पानी की व्यवस्था करें। इसके अलावा उन्हेें धूप से भी बचाएं।  
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें