फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ट्रायल में 32 छात्राएं चयनित, दी जाएगी विशेष ट्रेनिंग

विज्ञापन
कछवां के कस्तूरबा आवासीय बालिका विद्यालय में खेल के बाद हाथ मिलाती ​खिलाड़ी, सोशल मीडिया
विज्ञापन
ट्रायल में शामिल हुईं सभी 10 कस्तूरबा विद्यालयों की छात्राएं
विज्ञापन

मिर्जापुर। मझवां के कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय में शुक्रवार को हुए चयन ट्रायल में 32 खिलाड़ियों का चयन किया गया। इन्हें 31 जुलाई तक चलने वाले विशेष प्रशिक्षण शिविर में विभिन्न खेलों के लिए विशेष ट्रेनिंग दी जाएगी।
विज्ञापन

जिले भर के कस्तूरबा विद्यालयों की बालिकाओं ने विभिन्न खेल स्पर्धाओं में दमखम दिखाया। मंडलीय स्तर की प्रतियोगिताओं में सहभागिता के लिए स्थान बनाया। इसे लेकर छात्राओं में उत्साह देखने को मिला। जनपदीय खेल प्रतियोगिता/चयन ट्रायल में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाली कुल 32 छात्राओं को कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय, मझवां में एक सप्ताह का विशेष प्रशिक्षण दिया जाएगा। जिला समन्वयक बालिका शिक्षा राज वैभव साहू की देखरेख में चयन ट्रायल हुआ। इसमें जिला व्यायाम शिक्षक विनोद यादव, रेणुका सिंह, अवधेश कुमार सिंह, अशोक कुमार, अंजना और प्रियंवदा ने विशेष भूमिका निभाई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें