फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: सामूहिक विवाह में 316 जोड़े एक दूजे के हुए

विज्ञापन
सिटी विकास खंड के चंदईपुर में आयोजित मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह में वर वधुओं को आशीर्वाद देते जन
विज्ञापन
मिर्जापुर। सिटी ब्लॉक के चंदईपुर में मंगलवार को मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना का आयोजन (मेगा इवेंट के रूप में) हुआ। इसमें 316 जोड़ों का विवाह कराया गया।
विज्ञापन

इसमें अनुसूचित जाति के 190, अन्य पिछड़ावर्ग के 112, सामान्य वर्ग तीन और अल्पसंख्यक वर्ग के 11 जोड़ों का सामूहिक विवाह कराया गया।
इस अवसर पर नगर विधायक रत्नाकर मिश्र, मड़िहान विधायक रमा शंकर सिंह पटेल, मझवां विधायक शुचिस्मिता मौर्य, छानबे विधायक रिंकी कोल, सीडीओ विजय कुमार सिंह, परियोजना निदेशक, डीआरडीए धर्मजीत सिंह ने नव दंपतियों को आशीर्वाद दिया। जनप्रतिनिधियों ने कहा कि प्रदेश सरकार आर्थिक रूप से गरीब परिवारों के उत्थान व विकास के लिए प्रतिबद्ध है। सीडीओ वीके सिंह ने बताया कि आयोजन जनप्रतिनिधि गण की उपस्थिति में हुआ। पूरा आयोजन अच्छी तरह से हुआ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें