फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहले और दूसरे राउंड के मतदान में गैरजनपद नहीं भेजी जाएगी फोर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नवरात्र मेला को देखते हुए मिर्जापुर और फैजाबाद की फोर्स लोकसभा के पहले और दूसरे चरण के लिए होने वाले मतदान में सुरक्षा की जिम्मेदारी से मुक्त रहेगी। चुनाव आयोग ने दोनों जनपदों के पुलिस अधीक्षक द्वारा नवरात्र मेला को देखते हुए फोर्स न भेजने की छूट प्रदान करने की अपील करने पर सहमति प्रदान कर दी है। लेकिन निर्देशित किया है कि तीसरे और चौथे चरण में फोर्स को भेजना पड़ेगा।
विज्ञापन

पुलिस अधीक्षक अमित कुमार ने छह अप्रैल से शुरू हो रहे नवरात्र मेला को देखते हुए चुनाव आयोग को पत्र लिखा था। जिसमें बताया था कि छह अप्रैल से नवरात्र शुरू हो रहा है। इस नवरात्र के दौरान विंध्याचल समेत पूरे जनपद में मेला शुरू हो रहा है। विंध्याचल के मां विंध्यवासिनी, अष्टभुजा और कालीखोह में लाखों भक्त मां विंध्यवासिनी का दर्शन पूजन करने के लिए उमड़ते है। मेला को शकुशल संपन्न कराने के लिए भारी भरकम फोर्स की जरुरत है। इसलिए पहले और दूसरे चरण में जनपद की फोर्स भेजना मुश्किल होगा। इसी प्रकार फैजाबाद के पुलिस अधीक्षक ने भी चुनाव आयोग को पत्र लिखकर पहले और दूसरे चरण के लिए फोर्स को मुक्त रखने के लिए अपील की थी। मौके की नजाकत को समझते हुए चुनाव आयोग ने दोनों जनपदों को पहले और दूसरे चरण के लिए होने वाले मतदान में फोर्स नहीं बुलाने का निर्णय लिया।

नवरात्र मेला को देखते हुए चुनाव आयोग ने मिर्जापुर और फैजाबाद की फोर्स को पहले और दूसरे चरण के मतदान से मुक्त कर दिया है। तीसरे और चौथे चरण के लिए फोर्स यहां से भेजी जाएगी। अमित कुमार, पुलिस अधीक्षक
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें