फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सोलर बैटरी से होगी मंदिर में रोशनी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नवरात्र मेला की तैयारियों को लेकर रविवार को विंध्य विकास परिषद के सचिव व सिटी मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव ने रविवार को अष्टभुजा व कालीखोह मंदिर का निरीक्षण किया। वहां के सीसीटीवी कैमरा व विद्युत वायरिंग के साथ अन्य कार्यों की भी जानकारी ली।
विज्ञापन

सिटी मजिस्ट्रेट ने बताया कि मां विंध्यवासिनी मंदिर के गर्भगृह के लिए एक अलग से इन्वर्टर लगा हुआ है। वहां कभी अंधेरा नहीं रहता। अब एक पांच केवीए का सोलर इन्वर्टर लगवाकर परिसर के अन्य मंदिरों को भी उससे जोड़ दिया जाएगा ताकि कहीं भी अंधेरा न रहे। उन्होंने बताया कि अष्टभुजा व कालीखोह में लगे हुए सीसीटीवी कैमरा के तारों को पाइप के अंदर कराया जाएगा ताकि वे सुरक्षित रहें। इसी प्रकार वायरिंग की भी जांच कराई गई कि कहीं कोई गड़बड़ी अथवा कहीं के तार तो कटे नहीं हैं। इसके साथ ही इन मंदिर परिसर में टाइल्स व अन्य निर्माण कार्यों की भी जानकारी ली गई। सिटी मजिस्ट्रेट सुशील लाल श्रीवास्तव ने कहा कि जो भी कार्य होने हैं वह मार्च के अंदर ही करा लिए जाएंगे ताकि चैत्र नवरात्र मेला में किसी प्रकार की परेशानी न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें