फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

केंद्र सरकार ने मौलिक अधिकारों का किया हनन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कोन विकास खंड कार्यालय पर रविवार को संविधान बचाओ संघर्ष समिति की ओर से प्रदर्शन कर आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के लिए दिए आरक्षण का विरोध किया गया। इस अवसर पर राष्ट्रपति को संबोधित छह सूत्री ज्ञापन खंड विकास अधिकारी को पत्रक सौंपा गया।
विज्ञापन

इस अवसर पर आयोजित सभा में वक्ताओं ने कहा कि केंद्र सरकार ने आर्थिक दृष्टि से कमजोर वर्ग के लिए 10 प्रतिशत आरक्षण देकर भारतीय संविधान के मौलिक अधिकारों का हनन किया है। वक्ताओं ने आरोप लगाया कि केंद्र सरकार ने उन्हीं को आरक्षण दिया है जिनका शिक्षा, नौकरी और राजनीति में अतिरिक्त प्रतिनिधित्व है। उन्होंने कहा कि जब आरक्षण में 50 फीसद की सीलिंग है तो केंद्र सरकार 10 प्रतिशत आरक्षण कहां से दिया जाएगा। इस वजह से एससी, एसटी व ओबीसी का आरक्षण संकट में आया है। मोहनलाल यादव, प्रशांत प्रियदर्शी, गणेश प्रसाद, विवेक, आकाश सोनकर, आकाश सोनकर, विकास यादव, संजय यादव, रामसकल यादव, राकेश् यादव, संजय आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें