फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कांग्रेस ने हमेंशा गरीबों को नीचे दबाए रखा

विज्ञापन
विज्ञापन
लालगंज। स्थानीय सिंचाई डाकबंगला पर गुरुवार को भाजपा विधानसभा स्तरीय कार्यकर्ताओं की समीक्षा बैठक आयोजित की गई। बैठक की अध्यक्षता जिलाध्यक्ष बालेंदुमणि त्रिपाठी ने करते हुए कहा कि कार्यकर्ता एकजुट होकर लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुट जाएं। उन्होंने कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि लोकसभा चुनाव में एक बार फिर नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए जी जान से जुट जाएं।
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने कहा कि बूथ स्तर पर समीक्षा करते हुए लोगों के बीच पहुंचकर पार्टी की राष्ट्रवादी विचारधारा से लोगों को अवगत कराएं। उन्होंने बूथ स्तर पर मेहनत करने व आमजन को केंद्र की योजनाओं से अवगत कराने व योजनाओं के लाभार्थियों से संपर्क करने को भी कहा। जिलाध्यक्ष ने कांग्रेस पर निशाना साधते हुए कहा कि कांग्रेस ने हमेशा गरीब व शोषित वर्ग को दबाए रखा। आगे नहीं आने दिया और हमेशा गरीब ही बनाए रखा। जबकि भाजपा सरकार ने गरीबों को उज्ज्वला योजना, जन धन योजना, प्रधानमंत्री आवास योजना, भामाशाह योजना, सहित विभिन्न योजनाएं चलाकर पारदर्शिता के साथ गरीबों को उनके बैंक खाते में सीधा लाभ पहुंचाया है। इसी क्रम में लोकसभा संयोजक बिंद्रा विश्वकर्मा ने कहा कि कार्यकर्ता ही पार्टी की रीढ़ है। कार्यकर्ता एकजुट होकर आगामी लोकसभा चुनाव की तैयारियों में जुट जाएं। बैठक में मंडल अध्यक्ष संतोष दुबे, बिपुल सिंह व जयसिंह, अशोक शुक्ला, स्वामीनाथ सिंह, विजय बहादुर मौर्य, ज्ञानधर तिवारी, जयप्रकाश एडवोकेट के अलावा विधानसभा के सभी सेक्टर संयोजक उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें