मिर्जापुर। अपर निदेशक पशु पालन विंध्याचल परिक्षेत्र डा. राजीव गुप्ता ने सोमवार को मिर्जापुर एंव सोनभद्र के जिले में चल रहे टीकाकरण अभियान का औचक निरीक्षण किया। निरीक्षण के दौरान सभी स्थानों पर टीम द्वारा पशुओं को टीका लगाते हुए पाया। उन्होंने बताया कि मंगलवार को पिपरी म्योर आदि स्थानों को चेक कर टीकाकरण के हकीकत को जानेंगेे।
अपर निदेशक पशु पालन सोमवार की दोपहर मिर्जापुर जनपद के राजगढ़ के कदौरा गांव में पहुंचे। वहां ग्रामीणों से पशुुओं को लगाए जाने वाले टीका के बारे में जानकारी ली। पूूछा की टीम द्वारा टीकारण किया जा रहा है या नहीं। इसपर ग्रामीणों ने बताया कि उनके पशुओं का टीकाकरण किया जा रहा है। इसके बाद सोनभद्र जनपद के कर्मा के कोषसिवान गांव को चेक किया। वहां मौजूद ग्रामीण मुकसीम, श्यामलाल, लल्लू आदि से उनके पशुओं को टीका लगाने जाने की बात पूछी। इसके बाद घोराव के कोरका गांव में पहुंचकर टीकाकरण की हकीकत को जाना। वहां डाक्टर राजेश कुमार आदि टीकाकरण करते हुए पाए गए। घोरावल के ही ओहरथा गांव का निरीक्षण कर ग्रामीणों से टीकाकरण के बारे में पूछताछ किया। लोगों से अपील किया कि जिसके पशुओं का टीकाकरण नहीं हुआ है वह तत्काल अपने पशुओं का टीकाकरण करा ले। इसी से उनको बीमारी से बचाया जा सकता है।