फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मछुआरे की जाल में फंसा डूबा हुआ दशनार्थी राजा

विज्ञापन
विज्ञापन
विन्घ्याचल। चील्ह थाना क्षेत्र के हरसिंगपुर गंगा घाट पर सोमवार को स्नान के दौरान डूबे दूसरे युवक का भी शव मंगलवार की सुबह निकाल लिया गया। मछुआरे जाल डालकर युवक की तलाश कर रहे थे कि उसी दौरान राजा का शव जाल में फंस गया। इसकी जानकारी होने पर मछुआरों ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन

बिहार निवासी राजा अपने 18 साथियों के साथ अष्टभुजा में आयोजित देवी जागरण में हिस्सा लेने आया था। वह अपने साथियों के साथ सोमवार को हरसिंगपुर घाट पर गंगा में स्नान कर रहा था। इसी दौरान राजा समेत पांच युवक डूब गए थे। इनमें से रवि, टिंकू समेत तीन युवकों को बचा लिया गया था। बिट्टू का शव सोमवार को ही मिल गया था जबकि राजा की तलाश चल रही थी। मंगलवार की सुबह आठ बजे घटना स्थल पर ही कुछ मछुआरे मछली मारने के लिए जाल पानी में डाले थे। कुछ देर बाद जाल बाहर निकालने लगे तो राजा का शव उसमें फंस गया। जाल वजनी होने पर मछुवारे हैरान हो गए। समझा की कोई बड़ी मछली फंसी है या फिर उसमें मगरमच्छ फंस गया है। जैसे ही जाल बाहर निकाला उसमें युवक का शव फंसा देखकर हैरान हो गए। घटना की जानकारी होने पर कारण तत्काल आसपास के लोगों को इसकी सूचना दी। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। जानकारी होते ही उसके माता-पिता भी रोते-बिलखते पहुंच गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें