फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों को जैविक खेती करने पर दिया गया बल

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़री। विकास खंड पहाड़ी के सभागार में मंगलवार को क्रॉप रेसीड्स मैनेजमेंट के तहत विकास खंड स्तरीय किसान गोष्ठी का आयोजन किया गया। किसान गोष्ठी में जैविक खेती करने पर विशेष प्रकाश डाला गया। गोष्ठी में सहायक विकास अधिकारी कृषि केके सिंह ने किसानों को खेती-किसानी संबंधित कई प्रकार की जानकारी दी।
विज्ञापन

गोष्ठी में सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा के श्याम बिहारी वर्मा ने कहा कि फसल अवशेषों को खेतों में ना जलाएं बल्कि इसे खेत में मिलाकर खेत की उर्वरा शक्ति बढ़ाएं। कहा कि राष्ट्रीय हरित अधिकरण नई दिल्ली द्वारा फसल अवशेष जलाने पर दंड घोषित किया गया है। गोष्ठी की अध्यक्षता ज्ञान प्रकाश सिंह ने किया। अशोक कुमार मौर्या ने भी गोष्ठी में विचार व्यक्त किया। संचालन प्रवीण कुमार ने किया। गोष्ठी के दौरान सहायक विकास अधिकारी कृषि रक्षा इंद्रजीत सिंह, प्राविधिक सहायक अजय कुमार बी.टी.एम रामसमुझ गौतम, पंचम राज, मनीष कुमार सिंह सहित किसान रामकुमार, भग्गू यादव, विष्णु गुप्ता,राकेश सिंह, चंदन गुप्ता, रामलाल दूबे आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें