फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विकास कार्यो में लापरवाही न होगी बर्दाश्त

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने मंगलवार को जमालपुर विकास खंड के बेलखरा, खाजगीपुर व मदार में जन चौपाल का आयोजन कर ग्रामीणों की फरियाद सुना। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों से सीधे संवाद स्थापित कर केंद्र व प्रदेश सरकार की ओर से संचालित योजनाओं के बारे में विस्तार से बताया।
विज्ञापन

कहा सरकार गरीबों व किसानों के उत्थान के लिए कार्य कर रही है। चौपाल के दौरान खाजगीपुर के ग्रामीणों ने बताया कि अहरौरा डैम से आनंदीपुर माइनर. मदारपुर माइनर एवं कंचनपुर नहर तक पानी नहीं पहुंचता है। जिससे परेशानियों का सामना करना पड़ रहा हैै। इसी तरह ग्रामीणों ने दादों में गरई नदी में तेदुई के पास पंप कैनाल स्थापित कराए जाने की मांग की। ग्राम बेलखड़ा के ग्रामीणों ने शिकायत करते हुए कहा कि प्रत्येक माह राशन कार्ड का यूनिट कम होकर आ रहा है जिससे लोगों को पूरा राशन नहीं मिल पा रहा है। समस्याओं गंभीरता से लेते हुए मड़िहान विधायक ने मौके पर सिंचाई विभाग के अधिशासी अभियंता एवं आपूर्ति विभाग के इंस्पेक्टर से दूरभाष पर बात कर समाधान किए जाने का निर्देश दिया। चौपाल में अमित पांडेय, संजय श्रीवास्तव, महेंद्र सिंह, रणजीत सिंह, दीना सिंह व सूर्यबली सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें