मिर्जापुर। भारतीय किसान यूनियन (भानु) का प्रतिनिधिमंडल राष्ट्रीय मुख्य महासचिव राजेंद्र प्रसाद शास्त्री के नेतृत्व में केंद्रीय राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल से मिला। इस दौरान उन्होंने हाईवे सात के चौड़ीकरण के लिए अधिग्रहित भूमि के मुआवजा निर्धारण में विसंगतियों को दूर कराने की मांग की।
उन्होंने कहा कि राष्ट्रीय राजमार्ग नंबर सात का टेंगरा से हनुमना तक के चौड़ीकरण होना है। इसके लिए रोड के किनारे अधिग्रहित जमीन का मुआवजा निर्धारण में विसंगति है जिससे नुकसान हो रहा है। केंद्रीय मंत्री ने प्रत्येक गांव का प्रकरण मांगा और जिलाधिकारी से वार्ता कर मामले का समाधान करने का पूरा आश्वासन दिया। राष्ट्रीय मुख्य महासचिव ने पुराने दस्तावेजों में दर्ज जंगी रोड तथा कृषि भूमि के सर्किल रेट और वर्तमान के 64 वर्ष पहले की मौके की स्थिति और सर्किल रेट बाजार की दर से नियमानुसार क्षतिपूर्ति मुआवजा देने, स्थलीय निरीक्षण कर मुआवजे का निर्धारण करने व दरों में प्रस्तावित टोल प्लाजा को मानक के हिसाब से चुनार के आगे स्थापित करने, विकास प्राधिकरण वाराणसी में पड़ने वाले भूमि का मुआवजा बढे़ हुए दर से देने की मांग की। साथ भूमिहीन व आवासहीन किसानों के पुनर्वास की भी मांग की।