सीखड़। विकास खंड सीखड़ के मंगरहा ग्राम पंचायत के प्रधान पद पर शनिवार को कड़ी सुरक्षा में मतदान हुआ। इस दौरान 2823 में से 1817 मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया। चुनाव में 64 प्रतिशत लोगों ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।
मंगरहा गांव के ग्राम प्रधान के रिक्त पद के लिए शनिवार को चुनाव अधिकारी अमरेंद्र कुमार, सहायक चुनाव अधिकारी राजेश सिंह की देखरेख में उपचुना संपन्न हुआ। मतदान को शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए तहसीलदार चुनार ओम प्रकाश पांडेय, कोतवाल चुनार कमलेश पाल आदि मौजूद रहे। बता दें कि मंगरहा में प्रधान पद के लिए चार उम्मीदवार विजय, सपन, सुशील और उमेश चुनाव मैदान में हैं। मतदान के बाद इनका भाग्य मतपेटियों भी बंद हो गया। मतगणना 28 अगस्त को होगी। इसके बाद परिणाम की घोषणा होगी।