फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शोहदों के खिलाफ अभियान चलाकर की कार्रवाई

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। महिला थानाध्यक्ष ने शनिवार को रक्षाबंधन को देखते हुए महिला सुरक्षा के लिए नगर में चेकिंग अभियान चलाया। इस दौरान उन्होंने सार्वजनिक स्थलों छींटाकशी करने वाले लोगों के विरुद्घ कार्रवाई की। इसके बाद मुसफ्फरगंज स्थित एसएन पब्लिक स्कूल में छात्र-छात्राओं को सुरक्षा के प्रति जागरूक किया।
विज्ञापन

महिला थानाध्यक्ष सीमा सिंह ने शनिवार की दोपहर बारिश के बावजूद नगर के लालडिग्गी, मुकेरीबाजार, मुसफ्फरगंज इलाके में भ्रमण किया। उन्होंने भीड़ भाड़ वाले इलाकों में खड़े होकर छींटाकशी करने वाले शोदहों के खिलाफ कार्रवाई की। लगभग पांच लोगों को पकड़कर चेतावनी देते हुए छोड़ा। कहा कि दोबारा इस तरह की गलती की तो उनको जेल भेज दिया जाएगा। लोगों को चेताया कि कोई भी महिला के साथ छेड़छाड़ या छीटाकशी नहीं करे अन्यथा शिकायत मिलने पर उसके खिलाफ कड़ी कार्रवाई की जाएगी। लगभग दो बजे वह मुसफ़्फरगंज स्थित एसएन पब्लिक स्कूल पहुंची और वहां के छात्र छात्राओं को महिला सुरक्षा के प्रति जागरूक किया। कहा कि पूरी तरह से निडर होकर आए जाए। कही भी कोई भी उनको परेशान करता है तो इसकी सूचना तत्काल पुलिस को दे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें