फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बहनों ने भाईयों के लिए खरीदी आकर्षक राखियां

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। रक्षाबंधन की पूर्व संध्या पर जिले के प्रमुख बाजारों में खरीदारी के लिए भीड़ उमड़ी रही जिससे जाम की स्थिति बनी रही। बहनों ने आकर्षक राखियां खरीदीं। सुबह से शुरू हुई मिठाइयों की खरीदारी देर शाम तक होती रही। बहनों ने भाइयों की पसंद का खयाल रखते हुए भाइयों की मनपसंद मिटाइयां खरीदीं। पूरे दिन होती रही रिमझिम बारिश के बाद भी लोगों ने खरीदारी की।
विज्ञापन

भाई-बहनों के अटूट प्रेम के त्योहार रक्षाबंधन पर नगर के प्रमुख बाजार सुबह से देर रात तक गुलजार नजर आ रहे थे। सड़क पटरियों पर सजी राखियों की दूकानों पर जहां बहनें अपने मनपसंद की राखियों को खरीदती दिखीं, वहीं मिष्ठानों की दूकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। रिमझिम बारिश होने के बावजूद नगर क्षेत्र के वासलीगंज मुकेरी बाजार, संकटमोचन मार्ग, रमईपट्टी, घंटाघर, बसनही बाजार, त्रिमोहानी, पक्काघाट, संगमोहाल, तेलियागंज, स्टेशन रोड, इमामबाड़ा सहित कई अन्य बाजारों की रौनक देखते ही बन रही थी। दूकानों पर सजाई गई एक से बढ़कर एक राखियां बहनों को खूब लुभा रही थीं। सड़क पटरियों सहित अन्य दूकानों पर पांच रुपये से लेकर दो सौ रुपये प्रति पीस तक की राखी बेची गई। दूकानों पर रत्नजड़ित राखियों सहित मोती, रूद्राक्ष, जरी, फोम एवं रेशम की डोरी बहनों को खूब भा रही थी। राखियों की दूकानों पर पहुंचकर बहनों ने अपने भाईयों की कलाई पर बांधने के लिए अपने मनपसंद की राखियों को खरीदा। नगर के घंटाघर, घुरहूपट्टी, खजांची चौराहा, टटहाई रोड, त्रिमोहानी, लालडिग्गी, संगमोहाल, इमामबाड़ा सहित कई अन्य बाजारों में स्थित मिठाई की दूकानों पर भी ग्राहकों की भीड़ जुटी रही। दूकानों पर दो सौ रुपये से लेकर एक हजार रुपये प्रति किलो के हिसाब से मिठाईयां बेची गई। राखियों व मिठाईयों सहित उपहरों की दूकानों पर उमड़ी भीड़ को देख दुकानदार भी खुश नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें