अहरौरा । फ्रेंडशिप डे पर पिकनिक बनाने पहुंचे युवाओं को निराशा हाथ लगी। लखनीयादरी जल प्रपात स्थल पर जाने पर प्रतिबंध लगने के कारण पुलिसकर्मियों को युवाओं को लौटा दिया।
फ्रेंडशिप डे पर फ्रेंडशिप बैंड बांधे युवक युवतियों की टोली रविवार की सुबह पिकनिक मनाने के लिए लखनियादरी जलप्रपात स्थल के पास पहुंची। बारिश में जल प्रपात में दुर्घटना की आशंका के मद्देनजर लखनिया दरी स्थल पर प्रवेश पर प्रतिबंध लगा दिया गया है। पुलिस और पीएसी ने जल प्रपात के गेट को रस्सी बांध बंद कर दिया है। युवाओं ने जल प्रपात स्थल पर जाने का अनुरोध किया लेकिन पुलिसकर्मियों ने उन्हें लौटा दिया। वाराणसी से आए वेद, राहुल, समीर, सचिन, नेहा, आरोही व श्रुति ने बताया कि वे लखनिया दर जल प्रपात पर फ्रेंडशिप डे मनाने आए थे लेकिन पुलिस ने नहीं जाने दिया। इससे सेलिब्रेशन नहीं कर सके। सोनभद्र, वाराणसी, चंदौली, जौनपुर, भदोही के लोग यहां बारिश के मौसम में पिकनिक मनाने आते हैं।