फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिले में विकसित हो सकता है जंगल सफारी व जूलॉजिकल पार्क

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। काशी और प्रयाग के बीच विंध्य की पहाड़ियों को प्रकृति प्रेमियों और पर्यटकों के लिए आकर्षण का केंद्र बनाने की दिशा में प्रयास किया जा रहा। इसी क्रम में केंद्रीय स्वास्थ्य एवं परिवार कल्याण राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने केेंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री डॉ. हर्षवर्धन को पत्र भेजकर जिले में जंगल सफारी और जूलॉजिकल पार्क स्थापित करने की सिफारिश की है। डॉ. हर्षवर्धन ने उनको आश्वासन दिया है।
विज्ञापन

केंद्रीय पर्यावरण वन एवं जलवायु परिवर्तन मंत्री को लिखे गए पत्र में अनुप्रिया पटेल ने कहा है कि जिले में जंगल सफारी और जूलॉजिकल पार्क स्थापित होने से सैलानियों का आकर्षण बढ़ेगा। इससे जिले की अर्थ व्यवस्था सुधरेगी और युवाओं को रोजगार भी मिलेगा। जूलॉजिकल पार्क से जीवों को बेहतर प्रवास उपलब्ध होगा। कहा कि विश्व प्रसिद्ध विंध्यवासिनी देवी का मंदिर भी विंध्याचल पर्वत पर है। यहां रोजाना काफी तादाद में श्रद्धालु आते हैं। मिर्जापुर में कई धार्मिक और ऐतिहासिक पर्यटन स्थल हैं जो पर्यटकों को काफी आकर्षित करते हैं। जनपद का अधिकांश भाग पहाड़ी और प्राकृतिक सुंदरता से परिपूर्ण है। यहां पर प्रदेश का तीसरा घना जंगल भी है। जहां काफी तादाद में विविध प्रजाति के जीव एवं वनस्पतियां पाई जाती हैं। यह भी कहा है कि क्षेत्र की विविध तरह की वनस्पतियों के संरक्षण और प्रकृति के प्रति लगाव के लिए लोगों को संवेदनशील बनाने की जरूरत है। जनपद में जूलॉजिकल पार्क और जंगल सफारी की स्थापना से लोगों में प्राकृतिक वनस्पतियों और पर्यावरण के प्रति संवेदनशीलता बढ़ेगी। केंद्रीय वन एवं पर्यावरण मंत्रालय के इस पहल से क्षेत्र में आर्थिक विकास होगा और स्थानीय लोग पर्यटन के प्रति जागरूक होंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें