ड्रमंडगंज। क्षेत्र के महुगढ़ी में स्थित हनुमान मंदिर के परिसर में बाउंड्रीवाल बनाने के लिए ब्लाक प्रमुख हलिया सुरेश दुबे की ओर से गिरवाए गए पत्थर कोई ट्रैक्टर ट्राली से उठवा ले गया। मंदिर के पुजारी अश्वनी कुमार दुबे ने एक ग्राम प्रधान पर पत्थर उठवा ले जाने का आरोप लगाते हुए कार्रवाई के लिए पुलिस चौकी में तहरीर दी है।
महुगढ़ी स्थित हनुमान मंदिर की बाउंड्रीवाल बनवाने के लिए ब्लाक प्रमुख हलिया सुरेश दुबे ने मंदिर के पुजारी अश्विनी कुमार दुबे की देख रेख में शनिवार को पत्थर गिरवाया था। रविवार की रात्रि में कोई टैक्टर ट्राली पर पत्थर लदवा ले गया। सोमवार की सुबह जब मंदिर की बाउंड्रीबाल तैयार करने के लिए श्रमिक और मिस्री के साथ अश्विनी कुमार दुबे पहुंचे तो मौके पर पत्थर न देख वे सन्न हो गए। पुजारी ने चौकी प्रभारी ड्रमंडगंज अजित कुमार श्रीवास्तव को प्रार्थना पत्र देकर एक ग्राम प्रधान पर पत्थर उठवा ले जाने का आरोप लगाया है और कार्रवाई की मांग की है।